🚗 ₹10.99 लाख में Tata Punch EV – अब हर भारतीय के बजट में इलेक्ट्रिक कार!

 Tata Punch EV – भारत की सबसे स्मार्ट और दमदार छोटी इलेक्ट्रिक SUV




अगर आप भी पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और अब एक सस्ती, स्टाइलिश और इलेक्ट्रिक गाड़ी की तलाश में हैं, तो Tata Punch EV आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। टाटा की यह नई EV ना सिर्फ दिखने में जबरदस्त है, बल्कि फीचर्स, बैटरी बैकअप और कीमत के मामले में भी नंबर वन है।

डिज़ाइन और क्वालिटी जो पहली नज़र में दिल जीत ले

Tata Punch EV का लुक बिलकुल फ्यूचरिस्टिक है। इसके LED हेडलैम्प, Y-शेप DRLs, और नया फ्रंट क्लोज्ड ग्रिल इसे बाकियों से अलग बनाता है। इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स और शानदार ग्राउंड क्लियरेंस है जो इसे एक मजबूत SUV का लुक देता है। अंदर से भी यह कार कमाल की लगती है – डिजिटल डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और कंफर्टेबल सीट्स आपकी ड्राइव को लक्जरी बना देती हैं।


बैटरी रेंज और चार्जिंग – दमदार और भरोसेमंद

Tata Punch EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं:

1. मिड रेंज (MR) – 25kWh बैटरी, जो देती है                    करीब 315km की रेंज

2. लॉन्ग रेंज (LR) – 35kWh बैटरी, जो देती है                    करीब 421km की रेंज

चार्जिंग की बात करें तो:

  • AC चार्जर से 10-100% चार्जिंग में लगते हैं लगभग 8.5 घंटे

  • DC फास्ट चार्जर से 56 मिनट में 10-80% चार्ज हो जाती है

  • यानी लंबा सफर हो या रोज़ का ऑफिस, ये गाड़ी हर दिन का साथ देने के लिए तैयार है।



वेरिएंट्स और कीमत – हर बजट में फिट

• Tata Punch EV को कुल 7 वेरिएंट्स में लॉन्च किया         गया है:
• वेरिएंट बैटरी टाइप एक्स-शोरूम कीमत (₹)

  1. Smart                  MR  (25kWh₹10.99लाख

  2. Smart+                MR.    ₹11.49 लाख

  3. Adventure         MR.    ₹11.99 लाख

  4. Adventure.        LRLR(35kWh₹12.9   लाख

  5. Empowered      MR     ₹12.79 लाख

  6. Empowered+    MR     ₹13.29 लाख

  7. Empowered+.   LR LR.   ₹14.49 लाख

कीमतें शहर के अनुसार थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती हैं। ऑन-रोड प्राइस में RTO और Insurance शामिल होगा।


खास फीचर्स जो बनाते हैं इसे और भी खास:

• 10.25” टचस्क्रीन
• 360 डिग्री कैमरा
• वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay
• एयर प्यूरीफायर
• इलेक्ट्रिक सनरूफ
• कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
• 6 एयरबैग्स

किसके लिए है ये गाड़ी?

शहरों में रोज़ ट्रैफिक से जूझने वालों के लिए
बजट में लक्ज़री SUV चाहने वालों के लिए
EV में पहली बार कदम रखने वालों के लिए परफेक्ट चॉइस हो चुकी है




Post a Comment

0 Comments